Connect with us

महेन्द्र सिंह धोनी के हलेमेट में कभी नही दिखा तिरंगा का छाप.. जानिये क्या है इसकी वजह..

खेल - कूद

महेन्द्र सिंह धोनी के हलेमेट में कभी नही दिखा तिरंगा का छाप.. जानिये क्या है इसकी वजह..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ो दिलों पर राज करने वाले बल्लेबाज एवम विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने कभी भी अपने हलेमेट पर तिरंगा का छाप नहीं बनवाया. आमतौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के हेलमेट पर तिरंगा का चित्र छपा होता है. धोनी के ऐसा करने की वज़ह जानकर आप धोनी से निराश नहीं होंगे बल्कि आपके नज़र में माही के प्रति इज्ज़त औऱ सम्मान और बढ़ जायेगा.

धोनी के हेलमेट पर ध्यान से देखिए तिरंगा की जगह छपा है, क्रिकेट बोर्ड का सिंबल

महेंद्र सिंह धोनी के हेलमेट पर तिरंगा की छाप नहीं होने की खास वजह है. दरअसल धोनी बल्लेबाज होने के साथ- साथ भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर भी थे. धोनी कहते है कि विकेटकीपर की किपिंग के दौरान अपना हेलमेट नीचे जमीन पर भी रखना होता है और धोनी को यह मंजूर नहीं कि वो तिरंगा को नीचे रखे. तिरंगा के प्रति धोनी के मन में बहुत प्रेम और इज्ज़त है. महेन्द्र सिंह धोनी कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करते जिससे देश और तिरंगा के सम्मान में कोई कमी आये. विकेटकिपिंग के दौरान हेलमेट ज़मीन पर रखने की वजह से धोनी ने कभी हलेमेट पर तिरंगा छपवाया ही नहीं..

महेन्द्र सिंह धोनी अपने इन्ही चीज़ो के लिये जाने जाते है आज भारतीय क्रिकेट टीम से रिटायर होने के बाद भी धोनी के प्रति दर्शकों में प्रेम और लगाव कायम है.. महेंद्र सिंह धोनी यू ही सुपर कूल नहीं है. उनकी यहीं आदतें उन्हें महान बनाती है.

आगे पढ़ें
You may also like...

journalist

More in खेल - कूद

To Top