Connect with us

कभी इंग्लैंड में बर्गर बनाते थे कबीर, आज भारत के 14 राज्यों में खुल गया बर्गर सिंह का आउटलेट

फोकट का ज्ञान

कभी इंग्लैंड में बर्गर बनाते थे कबीर, आज भारत के 14 राज्यों में खुल गया बर्गर सिंह का आउटलेट

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे बर्गर खाना पसंद ना हो. आज हर उम्र के लोगों द्वारा इसे बड़े ही चांव से खाया जा रहा है. इसका स्वाद ही इतना अनोखा होता है कि लोग इससे दूर ही नहीं रह पाते हैं. ऐसा ही कुछ जादू बर्गर सिंह का पूरी दुनिया में चला जिन्होंने खुद भी नहीं सोचा था कि एक छोटी सी जगह पर काम करने के दौरान वह इस तरह पूरी दुनिया को अपने बर्गर का दीवाना बना देंगे. आज हम आपको बर्गर सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी इंग्लैंड में बर्गर बनाया करते थे और आज उनकी बर्गर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत के 14 राज्यों में बर्गर सिंह का आउटलेट खुल चुका है.

बर्गर सिंह के मालिक कबीर जीत सिंह का परिचय
बर्गर सिंह के मालिक कबीर जीत सिंह ने एक आर्मी परिवार में जन्म लिया था और उनके पिता चाहते थे कि वह उन्हीं की तरह सेना में भर्ती हो जाए, लेकिन कबीर के मन में तो हमेशा अलग ही कुछ चलता था. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कुछ समय तक जॉब की और उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए. यहीं से उनके नए सफर की शुरुआत होती है. 2007 में एमबीए करने के लिए जब उन्होंने ब्रिटेन का रुख किया तो वहां अपना खर्चा निकालने के लिए उन्हें एक बार में काम करना पड़ा जहां वीकेंड पर एक बर्गर कंपनी में नाइट शिफ्ट करने लगे. पूरा काम करने के बाद उन्हें मात्र एक बर्गर खाने को मिलता था. वह भारत में रह चुके थे इसलिए बिना मसाले का बर्गर उन्हें अच्छा नहीं लगा. एक बार उन्होंने भारतीय मसाले का इस्तेमाल करके बर्गर बनाया और वहां के लोगों को यह काफी पसंद आया. धीरे-धीरे ब्रिटेन के लोगों को भी यह काफी अच्छा लगने लगा और यहीं से उनके बर्गर सिंह बनने का सफर शुरू हुआ. एमबीए की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने वहां अफ्रीका की एक कंपनी ज्वाइन की. उसके बाद भारत लौट आए. कुछ दिनों तक उन्होंने भारतीय मार्केट को समझने के लिए यहां भी जॉब किया. साल 2014 में उन्होंने बर्गर सिंह की शुरुआत की. नवंबर 2014 में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड में 98 वर्ग फुट की दुकान में 30 लख रुपए के निवेश के साथ उन्होंने पहले बर्गर सिंह आउटलेट खोला था. अनूठे स्वाद के कारण आज भारत के 14 राज्यों में 100 से भी ज्यादा आउटलेट मौजूद है. 20 लख रुपए में शुरू हुआ बर्गर सिंह आज 60 करोड़ की मल्टी सिटी चेन बन चुका है. उन्होंने हमेशा अपने कस्टमर की खुशी और उनके स्वाद का ध्यान रखा तभी आज वह इतने सफल हैं.

बर्गर सिंह के सफलता के कुछ राज
1. अपने लक्ष्य पर हमेशा डटे रहे और उसे पाने का हमेशा प्रयास करते रहे. यह कबीरजीत सिंह ने करके दिखाया है.

2. उन्होंने भारतीय को बढ़िया स्वस्थ, शाकाहारी विकल्प दिया जो किफायती दाम में उपलब्ध करवाया.

3. बर्गर सिंह ने कभी भी मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं माना और अंत में वही किया जिसका उन्होंने सपना देखा था.

4. बर्गर सिंह ने भारतीय मसाले के साथ बहुत बड़ा उपयोग किया और यही उन्हें काम आया जिसका स्वाद लोगों को इतना पसंद आया कि लोग इसके दीवाने हो गए.

बर्गर सिंह का शानदार आउटलेट.

आगे पढ़ें
You may also like...

journalist

More in फोकट का ज्ञान

To Top